कोरांव: घेघसाही मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर घायल हुए बाइक सवार की मौत, परिजनों ने गांव में किया अंतिम संस्कार
कोरांव थाना क्षेत्र के घेघसाही मोड़ पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार उदय राज सोनी (40) की मृत्यु हो गई। शनिवार शाम को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद प्रयागराज में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बसुही निवासी उदय राज सोनी शनिवार शाम करीब 6 बजे बाइक से कोरांव बाजार जा रहे थे।