चाईबासचक्रधरपुर मार्ग के शारदा गांव में स्कूटी पेड़ से टकराने से राजनगर थाना क्षेत्र के लोधा गांव निवासी युवक 30 वर्षीय समीर गोप और चक्रधरपुर के ईटोर निवासी उसकी साली पूनम गोप गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गए है। घटना के बाद दोनों व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। सर के बल गिरने के कारण पूनम गोप के ललाट में चोट लगी है। उसे 5 टांके लगाए गए हैं।