बक्सर: शहरी विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, भूमि उपलब्ध कराने में तेजी लाने का डीएम का निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 10, 2026 नगर एवं आवास विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायों के अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता, हस्तांतरण और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।