मुसाफिरखाना: बाजार शुकुल के मवैया रहमतगढ़ पंचायत भवन में आयोजित विशेष ग्राम चकबंदी अदालत में 48 मामलों का हुआ निस्तारण।
अमेठी जनपद के बाजार शुकुल विकासखण्ड के मवैया रहमतगढ़ पंचायत भवन में शासन द्वारा चलाए जा रहे न्याय चला जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष ग्राम चकबंदी अदालत में चकबंदी अधिकारी राम विलास गुप्ता व सहायक चकबंदी अधिकारी जय शंकर पाण्डेय द्वारा समस्याओं को सुना गया।कुल आय 56 मामलों में 48 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।