कानपुर: कंपनीबाग चौराहे पर कार सवार बाउंसरों ने पुलिस लाइन के बढ़ई को कार से मारी टक्कर
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के कंपनी बाग चौराहे पर कार सवार बाउंसरो ने रिजर्व पुलिस लाइन में संविदा पर बढ़ई का काम करने वाले दिलशाद को टक्कर मार दी। पीड़ित दिलशाद ने सोमवार रात 8:00 बजे बताया कि वह लक्ष्मण बाग कॉलोनी स्थित एक आईपीएस के घर में फर्नीचर का काम करने जा रहा था इस दौरान दुर्घटना हुई। थाना प्रभारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।