जलालाबाद: कुड़री चक चंदरसेन निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने घर से निकाला, मायके में आकर दी जान से मारने की धमकी
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव चक चंद्र सेन कुड़री निवासी राजीव ने थाना जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया की उन्होंने अपनी पुत्री शिवा की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ सोनू पुत्र रमेश निवासी ग्राम सतेती पट्टी सुकाल थाना बिल्सी जिला बदायूँ के साथ की थी। आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।