गया टाउन सीडी ब्लॉक: बंगाल में भाजपा की जीत पर भाजपा नेता मनोज कुमार झूमे, कहा- जनता ने बदलाव के पक्ष में दिया जनादेश
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत जीत पर गया शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। भाजपा नेता सह वार्ड संख्या 19 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए इसे जनता की जीत बताया है। गुरुवार को दोपहर 12:00 प्रेस वार्ता में बोले।