सासाराम: ईद-उल-अजहा पर विधि-व्यवस्था को लेकर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार की सुबह क़रीब 10 बजे मस्जिदों और इबादतगाहों के आसपास पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। एसपी ने लोगों से आपसी