हरदा: हरदा में इलापसिंह परियोजना के पाइपलाइन बिछाने का शुभारंभ, 118 गांवों को मिलेगा सिंचाई का पानी
Harda, Harda | Nov 27, 2025 हरदा जिले को पूरी तरह सिंचित करने के उद्देश्य से शहीद इलापसिंह माइक्रो उद्वहन परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम ग्राम सोनतलाई से शुरू हो गया है। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके और पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसका शुभारंभ किया। 993.38 करोड़ रुपए की इस परियोजना से 118 गांवों की करीब 39,976 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।