कुम्हेर: पला में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का विरोध तेज, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव पला में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट योजना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम क्षेत्रीय विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह के गांव पहुंचने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्र होकर अपनी चिंता व्यक्त की और सरपंच राजपाल सिंह के नेतृत्व में उन्हें ज्ञापन सौंपा।