शिवपुरी नगर: शिवपुरी में जनगणना ड्यूटी से पहले शिक्षकों की 'अग्निपरीक्षा', घंटों इंतजार और तपती धूप से परेशान
प्रदेश भर में 30 अप्रैल से शुरू हुई जनगणना की प्रक्रिया शिवपुरी जिला मुख्यालय पर पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। प्रशासन द्वारा सामग्री वितरण के लिए गांधी पार्क स्थित कम्युनिटी हॉल में बुलाए गए सैकड़ों शिक्षक घंटों तक खाली हाथ बैठे रहे। इस दौरान भीषण गर्मी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा ली।