बरहरुवा: आइएसओ द्वारा चयनित पंचायत आहुतग्राम का दिल्ली के टीम ने किया निरीक्षण, पंचायत कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
आइएसओ द्वारा चयनित बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के आहुत ग्राम पंचायत का निरीक्षण सोमवार को दिल्ली के दो सदस्यीय टीम ने किया है। दो सदस्य टीम में शामिल इशिता चावला और संस्कृति के अलावे साहिबगंज सीएससी मैनेजर आलोक आनंद भी शामिल रहे। जिन्होंने पंचायत के विद्यालय, स्वास्थ्य उप केंद्र, आंगनबाड़ी सहित अन्य का निरीक्षण किया एवं पंचायत भवन सभागार में प्रशिक्षण भी दिया है।