बरहरुवा: बरहरवा नगर पंचायत के नए प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी बने अभिषेक कुमार सिंह
बरहरवा नगर पंचायत के नए प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने गुरुवार को नगर पंचायत बरहरवा पहुंचकर निवर्तमान प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सनी कुमार दास से प्रभार ग्रहण कर लिया है ।इस दौरान दोनों पदाधिकारी ने एक दूसरे को बूके देकर स्वागत भी किये । वहीं पर भारी कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों के मूलभूत सुविधाओं पर जोर रहेगा।