बरहरुवा: बरहरवा में आनंद विहार एक्सप्रेस से अवैध रूप से ले जाया जा रहा है 30 किलो कछुआ जप्त
बरहरवा वन विभाग एवं बरहरवा आरपीएफ पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात्रि बरहरवा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार ट्रेन में छापेमारी कर पिट्ठू बैग से दो कछुआ बरामद किया है। जिसका वजन तकरीबन 30 किलो आंका जा रहा है।हालांकि पूछताछ के दौरान कोई भी यात्री संबंधित बैग को अपना नहीं बताया ।जिसके कारण संबंधित तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।