बरहरुवा: बगैर माइनिंग चालान आठ ओवरलोड ट्रैक्टर कोटालपोखर के थानेदार ने किया जप्त
कोटालपोखर थाना क्षेत्र के विभिन्न पथ से कोटालपोखर के थानेदार ओम प्रकाश चौहान ने अवैध रूप से परिचालन कर रहे आठ बगैर माइनिंग चालान ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कोटालपोखर मे स्थित विभिन्न क्रेशरों से स्टोन चिप्स लेकर उक्त सभी ट्रैक्टर गुमानी एवं कोटालपोखर के रास्ते पश्चिम बंगाल बगैर माइनिंग चालान ट्रेक्टर लेकर जा रहे थे