पालोजोरी: पालोजोरी में मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को शाम होते ही हुई मूसलाधार बारिश ने बड़ी राहत दी है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण खुशनुमा हो गया है।