भादरा में आयोजित सिहाग सम्मेलन में पहुंचे रवि सिंह चौटाला, बोले सम्मिलित परिवार जनों को इस शानदार कार्यक्रम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि आज के मुख्य कार्यक्रम में समाज में आपसी भाईचारे एकता एवं अखंडता के ऊपर बड़ी ही सार्थक चर्चा हुई इसके साथ ही समाज में विवाह के समय भोज में ज्यादा खर्चीली व्यवस्था करना एवं मृत्यु भोज जैसे अनेकों ऐसे मुद्दों पर यह चर्चा हुई की समाज में ऐसा संदेश देना चाहिए जिसमें आमजन अपनी जेब पर बोझ ना माने और कम खर्चे में भी अपने सामाजिक कार्य संपन्न हो सके.
आज के इस सिहाग सम्मेलन में मिलकर आप सभी साथियों से बेहद ही आनंद की अनुभूति हुई एवं मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि जब भी समाज को मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा तैयार खड़ा मिलूंगा
Ravi Singh Chautala
Dabwali, Sirsa | Jun 27, 2026