सुपौल: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य कर्मियों को एफ आर ए एस के माध्यम से उपस्थित बनाने को लेकर सुपौल में आक्रोश रैली
Supaul, Supaul | Jul 13, 2024 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य कर्मियों के एफआरएएस के माध्यम से उपस्थिति बनाने के विरोध में संविदा पर बहाल एएनएम द्वारा सुपौल के सदर अस्पताल परिसर से आक्रोश रैली निकाली गई। अपनी मांग के समर्थन में सदर अस्पताल में 129 एएनएम इसमें शामिल थी। सदर अस्पताल में धरने पर बैठी एएनएम ने सिविल सर्जन से इस आदेश को वापस लेने की मांग की।