सुपौल: सुपौल जिले के मुख्यालय स्थित बस पड़ाव से पूरब रानीपट्टी वितरणी नहर के समीप बाइक सवार एक युवक के अपहरण की कोशिश की गई
Supaul, Supaul | Jul 13, 2024 मुख्यालय स्थित बस पड़ाव से पूरब रानीपट्टी वितरणी नहर के समीप बाइक सवार एक युवक के अपहरण की कोशिश की गई। पूर्व से घात लगाए बैठे कार सवार आधा दर्जन अपहर्ताओं ने पहले तो बाइक रुकवा कर उसे नीचे उतार लिया, फिर मारपीट करते हुए उसे खींचकर कार में बैठाकर भागने लगे। अपहृत व उसके साथ रहे युवक द्वारा शोर मचाने पर आसपास के कई लोग दौड़कर पहुंचे और कार को आगे से घेर लिया।