सुपौल: राघोपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत धरहरा पंचायत धत्ता टोला वार्ड नंबर 4 में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर की लाखों की चोरी
Supaul, Supaul | Jul 14, 2024 राघोपुर थाना क्षेत्र की धरहरा पंचायत धत्ता टोला वार्ड नंबर 4 में देर रात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर 6 लाख रुपये की सामान व नकद की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना में दिए आवेदन में धरहरा वार्ड 4 निवासी पीड़ित गृहस्वामी मु. करीमुद्दीन के भाई मु. जियाउद्दीन ने कहा कि उनका भाई विदेश में रहता है।