रॉबर्ट्सगंज: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 27 और 28 जून 2026 को सभी मतदेय स्थलों का होगा सत्यापन, डीएम ने दी जानकारी
सोनभद्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण और केंद्रों के सत्यापन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी मतदेय स्थलों का 27 और 28 जून को भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक उन सभी विद्यालयों और कार्यालयों को खुला रखा जाएगा, जहां मतदान केंद्र बनाए गए हैं,डीएम चर्चित गौड़ ने इस संबंध में जानकारी दिया है।