कटनी नगर: घर में घुसकर परिवार को लहूलुहान करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, बेबस पिता पहुंचा कटनी एसपी दफ्तर
कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े करती एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली तस्वीर आज पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में देखने को मिली। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम अमगवां निवासी एक बेबस फरियादी, जिसके पैर दबंगों के हमले में पूरी तरह जख्मी हो चुके हैं, खुद चल पाने में असमर्थ होने के कारण अपने पुत्र के कंधे पर सवार होकर न्याय की गुहार लगाने पहुचा