बीना: भीम वार्ड गली नंबर 3 में जल सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान, शिकायत करने वड़ी संख्या में नगर पालिका पहुंचे लोग
Bina, Sagar | Apr 19, 2024 गर्मी के मौसम में भीम वार्ड की गली नंबर 3 में करीब 15 दिनों से जल सप्लाई नहीं होने से वार्ड के लोग परेशान है। जिसके चलते आज बड़ी संख्या में वृद्ध महिलाएं व पुरुष नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका अधिकारी से समस्याओं से अवगत कराया, शिकायत कर शीघ्र जल सप्लाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि कुछ दिन पहले भी पानी की समस्या को लेकर शिकायत की गई थी।