बीना: खुरई रोड ग्राम वारधा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार दो लोगों को आई मामूली चोटें
Bina, Sagar | Apr 19, 2024 बीना से सागर की ओर कार जा रही थी, तभी अचानक मोटरसाइकिल कार के सामने आ गई जिसको बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे जा पलटी और एक पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार दो लोगों को मामूली चोटे आई। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।वही सूचना मिलती ही मौके पर 108 पहुंच गई और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार किया गया।