बीना: झांसी फाटक के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से बैल घायल, गौ सेवा समिति ने मौके पर किया उपचार
Bina, Sagar | Apr 18, 2024 झांसी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से बैल घायल हो गया, बैल को घायल अवस्था में देख आसपास मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने मामले की सूचना गौ सेवा समिति को दी, सूचना मिलते ही मौके पर गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए और मौके पर ही घायल बैल का उपचार किया गया जिसके बाद घायल बैल को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जिससे बैल को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।