बीना: रानी कमलापति- मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, बीना रेलवे स्टेशन पर मिलेगी यात्रियों को सुविधा
Bina, Sagar | Apr 18, 2024 गर्मियों के मौसम में भीड़भाड़को देखते हुए रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिससे बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मिली जानकारी अनुसार रानी कमलापति मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को प्रतापगढ़ स्टेशन से चलेगी।