बीना: महावीर चौक पर मिला डायल 100 नंबर को ढाई वर्षीय मासूम, पुलिस ने मासूम को परिजनों के किया सुपुर्द
Bina, Sagar | Apr 19, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक पर सुबह-सुबह करीब ढाई वर्षीय मासूम मिला,स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर डायल 100 नंबर प्रधान आरक्षक आसाराम चालक अजय एवं रोहित पहुंचे और मासूम को साथ ले आए। डायल 100 नंबर की टीम के द्वारा काफी देर तक मासूम के परिजनों की तलाश की गई,वही डायल 100 नंबर ने करीब 3 घंटे के बाद मासूम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।