अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन हुआ
तहसील अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी में कीर्तन समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का पूरे विधि-विधान व धूम-धाम के साथ शनिवार को सुबह 6 बजे समापन हुआ। तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन से वातावरण पवित्र हो गया। वहीं रात में कीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।