भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक पल्टूराम ने की विशेष पूजा-अर्चना
बलरामपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सदर विधायक Paltu Ram ने भगवतीगंज धर्मपुर स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर विधायक ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि, उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी नेतृत्व के लिए भी प्रार्थना की।
विधायक पल्टूराम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।