उज्जैन ग्रामीण: त्रिवेणी स्थित रपट पर शिप्रा नदी में गिरे बाइक सवार दंपति,दिव्यांग पत्नी की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
उज्जैन: त्रिवेणी स्थित छोटी रपट पर गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दंपति क्षिप्रा नदी में गिर गए। हादसे में 28 वर्षीय रीतू की डूबने से मौत हो गई, जबकि पति पवन सुरक्षित बच गया। पवन ने बताया कि उसने दिव्यांग पत्नी को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को नदी से निकालकर चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने