कायमगंज: कायमगंज तहसील रोड पर सीएचसी के पास लगे जाम में फंसी एंबुलेंस, स्कूल के बच्चे हुए प्रभावित
कायमगंज तहसील रोड सीएचसी के पास लंबा जाम लग गया। इस जाम के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जाम में लगभग आधे घंटे तक सरकारी एंबुलेंस फंसी रही और स्कूली बच्चे भी जाम में फंसकर प्रभावित हुए। राहगीर भी परेशान नजर आए।ईओ डॉ०लव कुमार मिश्रा ने बताया कि इस समस्या पर लिया है।उन्होंने बताया कि जल्द ही रणनीति बनाकर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।