रॉबर्ट्सगंज: थाना कोन पुलिस का सराहनीय कार्य, साइबर धोखाधड़ी के शिकार 2 पीड़ितों को कुल ₹45,150 की धनराशि कराई वापस
थाना कोन पुलिस द्वारा शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक सराहनीय सफलता अर्जित की गई है,साइबर ठगी के शिकार दो लोगो को धनराशि वापस कराई,आवेदक सुजीत सोनी पुत्र महेन्द्र सोनी निवासी ग्राम कचनरवा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र द्वारा गलती से अज्ञात नंबर पर ₹34,150/- तथा आवेदक ओमप्रकाश निवासी ग्राम सरौली, थाना करमा, जनपद सोनभद्र द्वारा ₹11,000/- की धनराशि गलत खाते में चली गयी थी।