निचार: किन्नौर के रूपिन दर्रे में 2,000 से अधिक भेड़-बकरियां बर्फ के नीचे दबने का खतरा
26 सितंबर की भारी बर्फबारी के बाद हिमाचल के रूपिन दर्रे में 2,000 से अधिक भेड़-बकरियां तीन फीट से ज्यादा बर्फ के नीचे फंसी हैं। बचाव दल मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहा है, नुकसान का आंकलन बर्फ पिघलने के बाद किया जाएगा।