वारासिवनी: वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र के 1500 विद्यार्थियों का विधायक विवेक पटेल ने किया सम्मान, दिया अर्जुन जैसा लक्ष्य
वारासिवनी-खैरलांजी में विधायक विवेक पटेल ने अपने जनसंपर्क कार्यालय में 1500 विद्यार्थियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन से हुई। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक ने अर्जुन का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को एक लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। सभी को बैग और प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया