हमीरपुर: हमीरपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा संबंधित विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए दुर्घटना नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुन