सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान” पहल के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा उनकी शिकायतों का प्रभावी निराकरण हो, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करें।
#IPRD
#PublicService
#SaatNishchay3
#BiharGovernment
#GoodGovernance
#JanataDarbar
#Rohtas
#SabkaSammanJeevanAasan
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 13, 2026