तिलहर: मीरानपुर कटरा में जलालाबाद रोड पर जलभराव और गड्ढों से भरी सड़क पर पलटा स्कूली बच्चों का ई-रिक्शा, बड़ा हादसा टला
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद रोड पर बुधवार सुबह प्रशासनिक लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय उसमें कई बच्चे सवार थे, जिनमें अफरा-तफरी मच गई।