मंडला: मुंगवानी में जुटे 86 गांव के सामाजिक बंधु, जयमाला और डीजे पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया
Mandla, Mandla | Apr 15, 2026 मोहगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम मुंगवानी में आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बुधवार पांच बजे तक बैठक में जनपद की 38 पंचायतों के 86 गांवों से सामाजिक बंधु, पंच, सरपंच एवं कोटवार बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में आदिवासी रीति-रिवाजों के तीन प्रमुख संस्कार जन्म, विवाह और मरण संस्कार पर विस्तार से चर्चा की।