पन्ना: पन्ना में पुरानी रंजिश के चलते सुरेंद्र सोनू वाजपेयी की खेत पर हत्या, मृतक के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Panna, Panna | Nov 15, 2024 पन्ना जिले के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते सुरेंद्र सोनू वाजपेयी की खेत पर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मृतक के पिता उमाशंकर वाजपेयी ने मीडिया को दी। उमाशंकर ने बताया कि उनका बेटा सोनू, जो पहले एक वाहन में गार्ड की नौकरी करता था, हाल ही में राजपरिवार की सदस्य कृश्णा कुमारी की जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रहा था।