रमना: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने किया रमना में पुलिस वाहन का घेराव
Ramna, Garhwa | Jun 5, 2026 बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन के समीप गम्हरिया गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ट्रेन से कटकर हुई मौत मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी मोहन गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।