मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, हाथी गश्त व कान्हा टीम मुस्तैद
Mandla, Mandla | Aug 2, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में शनिवार देर रात बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु हो गई। रविवार पांच बजे सहायक संचालक सिझोरा आशीष कुमार पाण्डेय ने घटना की जानकारी दी। बताया कि कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन वनमंडल के परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही में रात्रि के समय बाघ ने ग्राम निवासी सुगनी बाई (45) पति बुधराम पर हमला कर दिया।