"सेफ क्लिक 2.0" की गूंज, साइबर सुरक्षा रथ को हरी झंडी
सेफ क्लिक 2.0 अभियान
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर जागरूकता को लेकर अनूठी पहल की गई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नागरिकों को सतर्क रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।
मध्यप्रदेश पुलिस के "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत इंदौर पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया और अभियान के स्टिकर भी लगाए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने साइबर सुरक्षा गीत पर प्रस्तुति दी, जबकि विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। अक्सा इंटरनेशनल की एयर होस्टेस ने भी अनूठे अंदाज में साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने साइबर जागरूकता रथ को र�
Indore, Indore | Jul 1, 2026