ताल: बाजना के एकलव्य बालिका छात्रावास में 35 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, 23 का इलाज जारी
Tal, Ratlam | Aug 19, 2025 बाजना स्थित एकलव्य बालिका छात्रावास में सोमवार देर रात अचानक 35 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई,छात्राओ को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया,इसके बाद हालात सामान्य होने पर छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद रात मे ही डिस्चार्ज कर दिया गया,वहीं 23 छात्राओं का इलाज जारी है, सुबह मामला सामने आने पर स्कूल गेट के बाहर ताला लगा दिया जिसे पुलिस ने खुलवाया।