ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में राइफल लहराते हुए रील बनाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक युवक का आधुनिक राइफल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवक हाथ में राइफल लिए गाने की धुन पर रील बनाता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।