कोंडागांव: कोंडागांव जिले में हुई प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के पांच प्रकरणों पर कलेक्टर ने 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की जारी
शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 05 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी है। प्रत्येक प्रकरण में पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।