तुरकौलिया: गायघाट महनवा मुख्यपथ के ख़िरवा बाजार पर पिछले एक सप्ताह से बरगद का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
गायघाट महनवा मुख्यपथ के ख़िरवा बाजार पर पिछले एक सप्ताह से बरगद का पेड़ गिरा है,जिसके कारण क्षेत्र के लोगो का आवागमन बाधित हो गया है। राहगीरों ने बताया कि सड़क अवरुद्ध होने के कारण चार पहिया वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। पैदल,साइकल व बाइक सवार बड़ी मुश्किल से कीचड़ से होकर जा रहे है। जबकि प्रशासन इस पेड़ को नही हटा पा रही है। आम लोग लगभग 5 किमी दूरी तय कर रहे।