दरभंगा: दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: पोल से टकराई बाइक, एक ही गांव के दो युवकों की मौत
दरभंगा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। इस हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। यह हादसा दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआरा पंचायत के गोड़िया से पिगी जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे