साहेबगंज: पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली का चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत
पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार करीब 1:00 बजे हरिहरपुर भीखी गांव में बिजली के चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। वह सूचना मिलते ही पारु थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रिम कारवाई मे जुटी ।वहीं मृतक की पहचान जय मंगल राय उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में बताया गया है।