जबलपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में शहर के 3 हजार मेडिकल स्टोर बंद, रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को शहर के करीब 3 हजार मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में जबलपुर केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े थोक एवं फुटकर दवा व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर दिनभर बंद रहने से दवा कारोबार प्रभावित रहा, हालांकि इम