भवानीपुर: धमदाहा के एसडीएम ने भूमि विवाद की जटिल समस्याएं सुनी, दो मामलों का किया ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
भवानीपुर :- भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने की। जनता दरबार में भवानीपुर एवं रुपौली अंचल के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।